Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पादरी को जेल भिजवाने वाले कपल पर FIR:मंडी में गैंगरेप कराने का आरोप

Date:

 

चंडीगढ़—-येशु-येशु वाले बाबा के नाम से मशहूर पादरी बजिंदर सिंह को रेप के मामले में जेल भिजवाने वाली पंजाब के खरड़ की महिला और उसके पति अब खुद मुश्किलों में घिर गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि दंपती का आरोप है कि यह झूठा मामला है। उन्हें इस मामले की जानकारी तब हुई जब 7 जून को सुबह 9 बजे बल्ह थाने (मंडी) की पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले में उनकी जमानत याचिका कोर्ट में खारिज हो चुकी है।

दंपती का दावा है कि वे कभी मंडी नहीं गए और न ही उन्होंने कोई जमानत याचिका दायर की और न ही उन्हें कोई नोटिस मिला। उनका आरोप है कि जेल में बंद बजिंदर यह सब करवा रहा है। पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस जिम्मेदार होगी। उन्होंने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। साथ ही वे वकील के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...