Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर अमृतसर के तीन युवक गिरफ्तार:शेंगेन वीजा निकला फर्जी

Date:

 

अमृतसर—-तीन युवक स्पेन जाने की कोशिश में पकड़े गए। ये घटना 29 मई की है, जब ये लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर मैड्रिड की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे। लेकिन एयरलाइन स्टाफ को शक हुआ और जांच में इनके पास फर्जी शेंगन वीजा निकला।

तीनों युवक अमृतसर के अजनाला इलाके के रहने वाले हैं और पंजाब के एनआरआई मंत्री कुलदीप धालीवाल के हलके से हैं। इनमें हरजीत सिंह (44), भगवंत सिंह (25) और गुरचरण सिंह (28) शामिल हैं।

इनसे कहा गया था कि उन्हें स्पेन भेजा जाएगा। इसके बदले उन्हें नकली वीजा और हवाई टिकट दिए गए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि इस काम में एजेंट कमलदीप शामिल था। जबकि इस पूरे जालसाजी का मास्टरमाइंड सोनू वालिया है, जिसे पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related