Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी

Date:

 

चंडीगढ़/हिसार–हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हरी झंडी दिखाई। नायब सैनी खुद भी फ्लाइट में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक रणधीर पनिहार, विनोद भयाणा, सावित्री जिंदल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली समेत अन्य नेताओं ने भी सफर किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा- “हिसार से चंडीगढ़ के लिए दूसरी हवाई उड़ान शुरू हो रही है, और भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरू होंगी, जिससे यह क्षेत्र इंडस्ट्री का हब बनेगा। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के लिए है, जो इस एयरपोर्ट का लाभ लेंगे।”

यह फ्लाइट सेवा सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटे की होगी, जबकि वापसी में उड़ान समय करीब 1 घंटा 10 मिनट रहेगा। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है, जिसमें किराया ₹1449 से ₹1704 के बीच रखा गया है। इससे लोगों को दोनों शहरों के बीच तेज और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...