Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

भज्जी-गीता का नया शो, पहले एपिसोड में हिटमैन रोहित पहुंचे:

Date:

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जल्द ही फैमिली मैच खेलते हुए नजर आएंगे। इस फैमिली मैच में उनका साथ देंगी उनकी एक्ट्रेस पत्नी गीता बसरा। इस मैच में दोनों रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह सहित देश भर के दिग्गज क्रिकेटरों और उनकी पत्नियों को अपनी बातों की ‘गुगली’ में उलझाएंगे।

यह पूरा मैच खेल के मैदान में नहीं, बल्कि ऑनस्क्रीन सेट पर होगा। दरअसल, पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता ने हाल ही में नई प्रोडक्शन कंपनी ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ शुरू की है। इसके बैनर तले एक नया चैट शो ‘Who is The Boss’ शुरू किया है।

इस शो का पहला पॉडकास्ट शूट हो चुका है, जिसमें भारतीय किक्रेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका को बुलाया गया था। जल्द इसे चैनल पर अपलोड किया जाएगा। हाल ही में इसका करीब एक मिनट का एक टीजर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related