Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

PM मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा से क्रोएशिया के लिए रवाना हो चुके हैं। वे बुधवार शाम 2 दिन की यात्रा पर क्रोएशिया पहुंचेंगे। यह PM की 3 देशों में 5 दिन की यात्रा का आखिरी पड़ाव है। पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया की यात्रा कर रहा है।

इस दौरान PM मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे।

यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संघ के देशों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पीएम मोदी की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत यूरोप के साथ अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाना चाहता है।

रविवार को शुरू हुए PM के दौरे के पहले दिन वह साइप्रस के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। PM सोमवार को यहां से G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा गए। जहां उन्होंने मंगलवार को सम्मेलन में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related