श्री फतेहगढ़ साहिब : दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित शहीदी सभा 25, 26 और 27 दिसंबर को शहीदों की पवित्र धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में आयोजित की जा रही है। शहीदी सभा में आने वाली संगत की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पुलिस ने कई कड़े इंतजाम किए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. राकेश यादव ने बताया कि इस बार शहीदी सभा के मद्देनजर उनके द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। शहीदी सभा में आने वाली संगत के वाहनों को लेकर 22 से ज्यादा पार्किंग स्थान बनाए गए हैं जहां लोग गाड़ियां पार्क करते यहां रिक्शा के जरिए गुरुद्वारा साहिब जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जिले को CCTV कैमरों से लैस किया जाएगा तांकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।


