Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

फिर सुर्खियों में पंजाब की जेल, भारी संख्या में मोबाइल और नशा बरामद

Date:

 

 

तरनतारन/गोइंदवाल साहिब : करोड़ों रुपये की लागत से बनी केंद्रीय कारागार श्री गोइंदवाल साहिब आए दिन नशीले पदार्थों, तेजधार हथियारों और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के कारण सुर्खियों में रहती है। इसका एक और ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 14 मोबाइल फोन, 13 सिम, 3 ईयरफोन, 4 ईयरपॉड, 2 डेटा केबल, 2 चार्जर और 380 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इस संबंध में श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए डीएसपी श्री गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक अधीक्षक हंसराज और गुरदयाल सिंह द्वारा चलाए गए औचक तलाशी अभियान के दौरान जेल में फेंका गया एक बैग बरामद किया गया, जिसमें से 380 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद की गईं।

इसके साथ ही जेल के विभिन्न वार्डों में की गई चेकिंग के दौरान विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल फोन, 13 सिम, 3 ईयरफोन, 4 ईयरपॉड, 2 डाटा केबल, 2 चार्जर बरामद किए गए। डीएसपी सोनी ने बताया कि जेल के सहायक अधीक्षकों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...