Thursday, October 8, 2026
Thursday, October 8, 2026

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

Date:

 

नेशनल : राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में आज शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज की एक बस और ‘बोलेरो’ कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जसवंतगढ़ के पुलिस निरीक्षक जोगेंद्र राठौड़ ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग मोमासर गांव से पुष्कर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लाडनूं-सुजानगढ़ रोड पर कार की रोडवेज की एक बस से टक्कर हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में शारदा देवी, लिछमा, तुलछी देवी और ओमप्रकाश (42) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रूपा (45), भोजराज (17), मुरली (11) और ममता (15) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने...