Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

Date:

 

 

Nepal: नेपाल में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी एक बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा रात करीब 1:15 से 1:30 बजे के बीच पृथ्वी राजमार्ग पर गजुरी के पास हुआ। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।

 

यह दुर्घटना बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-3 स्थित चिनाधारा-चारौंदी इलाके में हुई, जो काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में है। अंधेरे और तेज बहाव के बीच बस सीधे नदी में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय धादिंग के प्रमुख शिशिर थापा के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि अब तक 17 शव घटनास्थल से निकाले जा चुके हैं और 28 घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी ने कहा कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राहत और बचाव कार्य में नेपाल आर्मी, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। हालांकि रात के समय हादसा होने और नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...