Tuesday, September 22, 2026
Tuesday, September 22, 2026

डिवाइडर से टकराई कार, सगे भाइयों समेत 3 की मौत

Date:

 

अबोहर—फाजिल्का जिले के अबोहर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 2 सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं, 2 युवक घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान उदय (24), विशाल (22) और रमन (22) के रूप में हुई है। इनमें उदय और विशाल सगे भाई थे। माता-पिता के ये दोनों ही बच्चे थे। इनके जाने से पूरा परिवार उजड़ गया है। इनमें से उदय शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। जबकि, रमन इनकी बुआ का लड़का था।

वहीं, घायलों में रोशन और अनमोल शामिल हैं। ये सभी अबोहर के पास गांव बलुआणा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक बागों में किन्नू तोड़ने का ठेका लेते थे। कल रात भी ये एक डील फाइनल कर लौट रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...