Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

श्री आनंदपुर साहिब में होला-मोहल्ला की धूम, लाखों संगत ने गुरु घरों में टेका माथा

Date:

 

 

श्री आनंदपुर साहिबः खालसा पंथ की जन्मभूमि पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में माथा टेका और पवित्र सरोवर में स्नान किया।

सुबह से ही तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, गुरुद्वारा गुरु के महल भोरा साहिब, गुरुद्वारा किला फतेहगढ़ साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में लगातार धार्मिक दीवान चल रहे हैं, जहां कीर्तन, कथा के माध्यम से संगत को निहाल किया जा रहा है। सभी गुरुद्वारों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु का लंगर निरंतर चल रहा है। इसके अलावा बाहर से आई संगतों द्वारा शहर में करीब 100 स्थानों पर लंगर लगाए गए हैं, जिनमें दाल-रोटी, जलेबी, चाय, पकौड़े और गन्ने का रस वितरित किया जा रहा है। खालसा एड के सेवेदारों द्वारा पानी की सेवा भी की जा रही है।

 

गुरु के बाग निहंग छावनी में बाबा बलवीर सिंह जी 96 करोड़ि की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय गतका मुकाबले कराए जा रहे हैं। साथ ही निहंग सिंहों के लाइसेंस भी नवीनीकरण किए जा रहे हैं। होला मोहल्ला को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। करीब 5000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम थाना आनंदपुर साहिब में बनाया गया है। लाखों श्रद्धालुओं की नीली और पीली पगड़ियों से सजा आनंदपुर साहिब एक अद्भुत और भक्तिमय दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...