Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026

पिता की मौत के बाद मोजतबा चुना गया सुप्रीम लीडर

Date:

 

इंटरनेशनल : मध्य पूर्व के भीषण तनाव के बीच ईरान से एक ऐतिहासिक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान की विशेषज्ञ सभा (Assembly of Experts) ने बुधवार को मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) चुन लिया है। यह फैसला पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में हुई मौत के बाद लिया गया है।

 

IRGC का दबाव और वर्चुअल मीटिंग

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई (56 वर्ष) का चयन शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) के भारी दबाव में किया गया है। वर्तमान युद्ध की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ सभा की पूर्ण बैठक भौतिक रूप से संभव नहीं थी, इसलिए यह ऐतिहासिक निर्णय वर्चुअल बैठकों और आंतरिक विचार-विमर्श के माध्यम से लिया गया। सुरक्षा तंत्र में मोजतबा की मजबूत पकड़ ने उन्हें इस पद का सबसे प्रबल दावेदार बनाया।

 

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

मोजतबा खामेनेई अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं और एक मध्यम स्तर के शिया धर्मगुरु (हुज्जतुल इस्लाम) हैं। भले ही वे लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहे हों, लेकिन IRGC और बसिज मिलिशिया जैसे सुरक्षा संगठनों पर उनका गहरा प्रभाव माना जाता है।

 

नियुक्ति पर उठ रहे सवाल और विवाद

मोजतबा की नियुक्ति ने ईरान के भीतर और बाहर एक नई बहस छेड़ दी है। ईरान की इस्लामी क्रांति राजशाही और वंशानुगत उत्तराधिकार के खिलाफ थी। मोजतबा का चयन कई कट्टरपंथियों को राजशाही की वापसी जैसा लग रहा है।मोजतबा की धार्मिक रैंक (हुज्जतुल इस्लाम) को सर्वोच्च नेता बनने के लिए आवश्यक मानदंडों से कम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related