Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या , गैंगस्टर पटियाल ने ली जिम्मेदारी

Date:

 

चंडीगढ़– चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिम में एक्सरसाइज करने के बाद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर जा रहा था। जिम से कुछ ही दूरी पर उसे हमलावरों ने घेर लिया और उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया।

 

इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इसका CCTV भी सामने आया है, जिसमें हमलावर पहले कंडक्टर साइड से फिर ड्राइविंग साइड से प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां मारता दिख रहा है।

 

उधर, हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- ये हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था।

 

प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। प्रॉपर्टी डीलर को पहले भी धमकियां मिल चुकीं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related