Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पंजाब में बम धमाके की साजिश नाकाम:2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

 

फाजिल्का—पंजाब में बम धमाके की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी बम धमाकों को अंजाम दे सकते थे।

 

काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने को सूचना मिली थी कि बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू और हरमंदिर सिंह उर्फ निक्का स्कूटी पर तलवंडी से फिरोजपुर रोड पर एक गांव के नजदीक हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने आ रहे थे। दोनों मोगा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब में बम धमाके कर फैलाना चाहते थे अशांति

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों का संबंध विदेश में सक्रिय आतंकी संगठनों से है। उनके इशारे पर ही यह पंजाब में बम धमाके कर अशांति फैलाना चाहते थे। पुलिस ने गिरफ्तारी से एक बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद ग्रेनेड सीमा पार की ताकतों से जुड़ी एक अवैध आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को भंग करना था।

 

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एफआईआर दर्ज

 

फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए आगे की जांच जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे विस्तृत पूछताछ की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...