Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

जालंधर में खराब रोड के कारण महिला की मौत

Date:

 गुस्साए लोगों के प्रदर्शन के बाद BDPO सस्पेंड

जालंधर के फिल्लौर के पास खराब सड़क के कारण आधी रात एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रोड पर उतरकर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों काे शांत करवाने के मौके पर फिल्लौर थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो मामला प्रशासन के पास पहुंचा।

खराब रोड की वजह से हुए इस हादसे को लेकर BDPO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) फिल्लौर को सस्पेंड कर दिया गया। महिला के शव को फिल्लौर पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए देर रात ही भेज दिया। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक चला रहा महिला का बेटा सेफ है। उसे हलकी चोटें आई हैं।

बाइक फिसलने से हादसाः हादसा नया शहर रोड के समीप गांव नगर में हुई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण बाइक फिसल गई। इससे महिला रोड पर गिरी और उसके सिर के ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related