Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

कर्नाटक CM ने रिपोर्टर से पूछा- आपको चिकन पसंद है?:महिला बोली- शुद्ध शाकाहारी हूं; सिद्धारमैया ने कहा- आप जीवन में कुछ गंवा रही हैं

Date:

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एक महिला रिपोर्टर से नॉन वेज खाने को लेकर सवाल किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

CM ने रिपोर्टर से मजाकिया अंदाज में पूछा- क्या आपको चिकन पंसद है? रिपोर्टर ने जवाब दिया- मैं शुद्ध शाकाहारी हूं। इस पर सिद्धारमैया ने फिर से पूछा- शुद्ध से क्या मतलब है। क्या आप अंडे खाती हैं। जब महिला ने नहीं कहा, तो CM ने कहा- आप जीवन में कुछ गंवा रही हैं।

यह पूरी घटना कर्नाटक डिप्टी CM शिवकुमार के सदाशिवनगर स्थित आवास पर हुई। शिवकुमार ने CM पद को लेकर मतभेदों की अटकलों के बीच सिद्धारमैया को अपने घर पर नाश्ते के लिए बुलाया था। शिवकुमार की पत्नी उषा ने CM के लिए पारंपरिक मैसूर शैली में नाटी कोली (देसी चिकन) बनाया था।

सिद्धारमैया ​​​​​​ने शिवकुमार से उनके घर पर मुलाकात के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने मतभेदों को लेकर सवाल पर कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और दोनों राज्य सरकार को एकजुट होकर चला रहे हैं। जब हाईकमान कहेगा, तब डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।

सिद्धारमैया ने बताया कि नाश्ते के दौरान विधानसभा सत्र और आगामी कार्यों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 8 दिसंबर को सांसदों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें किसानों और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related