पंजाब में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए चार दिसंबर तक नामांकन होने हैं।
बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी पार्टी निशान पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीद है कि जल्दी ही अन्य नाम भी जारी कर दिए जाएंगे।
वहीं, जैसे ही यह सूची जारी हुई है, उसके पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है।
दूसरी तरफ डेराबस्सी के बीडीपीओ बलजीत सिंह को निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी हुआ है।


