Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

वृंदावन हादसा: जलालाबाद पहुंचा पकंज कुमार का शव, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Date:

 

जलालाबाद: वृंदावन की पवित्र भूमि के दर्शन करने गए जलालाबाद निवासी पंकज मल्होत्रा का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा, तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पार्थिव देह के पहुंचते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम हो गई। स्थानीय शिव भवन में परिवार द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहर की कई प्रमुख हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि
पंकज के माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और रिश्तेदार परिवार के दुख में शामिल होने पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान शहर की कई प्रमुख हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहीं।

हादसे ने उजाड़ा परिवार
पंकज मल्होत्रा अपने परिवार और दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। यमुना नदी में स्टीमबोट के जरिए सफर करते समय अचानक हादसा हो गया। लंबे समय तक चली तलाश के बाद गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पार्थिव शरीर जलालाबाद पहुंचा, पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related