Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

नामधारी सम्प्रदाय का बाबा ठाकुर दिलीप सिंह भगौड़ा घोषित

Date:

 

मोहाली : 2015 के चर्चित कार बम धमाके के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामधारी सम्प्रदाय के आरोपी बाबा ठाकुर दिलीप सिंह को मोहाली की विशेष सी.बी.आई. अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को कई बार पेश होने के अवसर दिए, लेकिन निर्धारित समय में हाजिर न होने पर यह फैसला लिया गया।

जांच एजैंसियों के अनुसार आरोपी घटना के बाद देश छोड़कर विदेश चला गया था और उसकी तलाश राष्ट्रीय स्तर से बढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक की गई। पब्लिक प्रोसिक्यूटर की तरफ से बताया गया कि जिसके तहत इंटरपोल के माध्यम से रैड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बावजूद उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका। आरोपी की गैर-हाजिरी के कारण केस की सुनवाई भी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में कोर्ट ने मुनादी सहित सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भगौड़ा घोषित करते हुए आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया है।

पब्लिक प्रोसिक्यूटर अनमोल नारंग के अनुसार 4 दिसम्बर 2015 को हुए कार बम धमाके के मामले में ठाकुर दिलीप सिंह को आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। जांच के दौरान ही वह फरार हो गया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...