Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में आज ‘रेल रोको’ आंदोलन, 18 जिलों में किसान ट्रैक पर बैठेंगे, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Date:

 

पंजाब : पंजाब के लोगों के लिए अहम खबर है। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के आह्वान पर आज पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर ‘रेल रोको’ आंदोलन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान विभिन्न जिलों में रेलवे पटरियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिससे रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

सैकड़ों यात्रियों को होगी परेशानी
किसानों ने यह कदम गेहूं की लिफ्टिंग में देरी के विरोध में उठाया है। उनका कहना है कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल को नुकसान हुआ है—दाने सिकुड़ गए हैं और रंग भी फीका पड़ गया है। इसके बावजूद समय पर खरीद और उठान न होने से किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में किसानों को अधिक राहत दी गई है, जबकि पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उनका कहना है कि केंद्र सरकार पुराने आंदोलनों की वजह से पंजाब के किसानों को नजरअंदाज कर रही है। इस आंदोलन के चलते कम से कम 3 यात्री ट्रेनें और 3 मालगाड़ियां प्रभावित होने की आशंका है। इससे सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जानकारी जरूर जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related