Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

CM मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, परगट सिंह ने स्पीकर पर लगाए पक्षपात के आरोप

Date:

 

 

पंजाब ​ : पंजाब विधानसभा में आज उस समय भारी हंगामा हुआ जब कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। विधानसभा स्पीकर द्वारा ये प्रस्ताव पेश करने की इजाजत न देने पर सवाल खड़े करते हुए परगट सिंह ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

 

परगट सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक कॉलेज में महिला दिवस के कार्यक्रम के दौरान युवा लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में आज कांग्रेस की तरफ से विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन स्पीकर मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को सदन में पेश क्यों नहीं करने दे रहे?

 

उन्होंने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह लोग लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपात करने के आरोप लगाते हैं, बिलकुल वही तरीका अब पंजाब विधानसभा में स्पीकर संधवां द्वारा अपनाया जा रहा है। विधायक परगट सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा में B-टीम’ (आम आदमी पार्टी) द्वारा A-टीम’ (भाजपा) के पार्लियामेंट्री मॉडल की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पंजाब में केंद्र का मॉडल दोहराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related