Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मोहाली में ब्लैक ऑडी ने विदेशी युवती को टक्कर मारी, ज्यादा खून बहने से मौत

Date:

 

मोहाली—माहोली में ओवरस्पीड ऑडी कार ने पैदल जा रही एक विदेशी युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती करीब 14 फीट हवा में ऊपर उछलकर रोड के दूसरी ओर जा गिरी। जिससे ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसा जीरकपुर की वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। मृतका की पहचान मावलूदा के नाम से हुई है। वह तुर्की की रहने वाली है। हादसे का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब मृतका के परिवार से संपर्क किया गया है। तुर्की से उसकी बहन आ रही है। उसके बाद मृतका का पोस्टमॉर्टम होगा।

 

वहीं ये पूरा हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि ऑडी की टक्कर लगते ही युवती उछलकर रोड पर गिर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related