Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जोधपुर में ट्रेलर ने टेंपो को मारी टक्कर, 6 की मौत, 13 घायल

Date:

 

 

नेशनल: राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर बालेसर के पास खारी बेरी गांव में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

 

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब गुजरात के साबरकांठा जिले के निवासी रामदेवरा दर्शन कर टैंपो से वापस लौट रहे थे। बालेसर के खारी बेरी गांव के पास नेशनल हाईवे-125 पर सवारियों से भरे टैंपो की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में टैंपो के परखच्चे उड़ गए और इसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया, जिससे उसमें भरी बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

 

मौके पर 3 की मौत, 3 ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में टैंपो में सवार 20 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। 16 घायलों को जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 3 अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। शेष 13 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related