Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

दिल्ली धमाका-डॉ. शाहीन 10 साल से जैश से जुड़ी थी:नौकरी छोड़कर बोली थी- अब कौम का कर्ज उतारना है

Date:

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास ब्लास्ट केस में शामिल लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद 10 साल से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी थी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शाहीन 2015 में जैश से जुड़ी थी।

अधिकारी के मुताबिक, शाहीन ने एक साल तक जैश को संवेदनशील सूचनाएं भेजने का काम किया। 2016 में वह जैश की सक्रिय सदस्य बनी। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की चिंता है कि 10 साल से आतंकी शाहीन कहां-कहां रही और नेटवर्क में कौन-कौन आया?

भास्कर पड़ताल में पता चला कि वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल कई साल से साजिश रच रहा था। 2021 में एक रिश्तेदार ने डॉ. शाहीन को पति, बच्चे और नौकरी छोड़ने पर जब टोका तो इस लेडी आतंकी ने उनसे कहा था- परिवार और नौकरी में क्या रखा है? अपने लिए बहुत जी लिए।

शाहीन कहती थी- अब कौम का कर्ज उतारने का समय है। सब छोड़कर इसी में लगी हूं। मेरे बारे में चिंता करना छोड़ दो, कुछ बड़ा करने की तैयारी चल रही है। जो करूंगी उस पर आप सबको फख्र होगा।

जांच एजेंसियों को शाहीन के साथी डॉ. मुजम्मिल की डायरी से ‘ऑपरेशन हमदर्द’ का खुलासा हुआ है। इसमें मुस्लिम लड़कियों को हमलों के लिए तैयार करने की योजना थी। ये काम शाहीन को करना था। 25-30 लोगों का नेटवर्क जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से जुड़ा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related