Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

कनाडा में टोइंग गिरोह का भंडाफोड़; 18 गिरफ्तार, आरोपियों में ज्यादातर भारतीय मूल के

Date:

 

International : कनाडा के ओंटारियो प्रांत में वाहन हटाने (टोइंग) के उद्योग से जुड़े एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 42 लाख कनाडाई डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकतर भारतीय मूल के हैं। ‘टोइंग उद्योग’ से आशय वाहनों के लिए सड़क परिवहन की सेवा उपलब्ध कराने से है। इस उद्योग में सड़क पर खराब हुए, जब्त किए गए या अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए विशेष ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है।
सोमवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां स्थानीय और प्रांतीय कानून प्रवर्तन भागीदारों के साथ संयुक्त बल अभियान के तहत पील क्षेत्रीय पुलिस द्वारा की गईं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘टोइंग उद्योग’ से जुड़े एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद 18 आरोपियों के कब्जे से 42 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। हालांकि, विज्ञप्ति में आरोपियों की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन नामों से पता चलता है कि उनमें से अधिकांश भारतीय मूल के हैं। पुलिस ने कहा कि 10 जून तक 18 आरोपियों को जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...