Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

जलालाबाद में चलती गाड़ी का फटा टायर:बेकाबू हुई गाड़ी गेट तोड़ घर में घुसी

Date:

 

फाजिल्का–जलालाबाद में जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब नेशनल हाईवे नंबर 754 पर एक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी का टायर फटने से बेकाबू हुई गाड़ी वृक्षों और ट्रांसफॉर्मर के बीच में से होती हुई एक घर के गेट से जा टकराई और गेट तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। जबकि कार चला रहे डॉक्टर को चोटें आई है।

बताया जा रहा है कि बठिंडा के निजी अस्पताल में बतौर डॉक्टर सेवाएं देने वाले गांव घुबाया के एक डॉक्टर की कार उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब वह जलालाबाद से बठिंडा जा रहा था कि गांव फलियावाला के नजदीक अचानक चलती कार का टायर फट गया और कर बेकाबू हो गई। इस दौरान कार पहले वृक्ष से टकराती हुई वृक्ष और ट्रांसफॉर्मर के बीच में से होते हुए एक घर में दाखिल हो गई l जिसका गेट टूट गया और कार का भी काफी नुकसान हो गया l जबकि कार के एयरबैग खुलने से कार चालक डॉक्टर की जान बच गई, जिसे कुछ चोटें आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...