Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

UP में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर बैन! अब मौत होने पर चलेगा हत्या का मुकदमा, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

Date:

 

 

उत्तर प्रदेश में अब चीनी मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे प्रदेश भर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर इसकी बिक्री और उपलब्धता पर पूरी तरह रोक लगाएं।

 

सीएम ने कही कड़ी बात

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझे के कारण किसी की भी जान जाने पर इसे हत्या माना जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश स्तर पर चल रहे अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सीएम योगी ने अधिकारियों से सवाल किया कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चीनी मांझा कैसे पहुंच रहा है और इसकी बिक्री कौन कर रहा है, और इसे तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

 

हाल की घटनाएं

अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की चीनी मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। वह काफी देर तक तड़पता रहा। बीते एक साल में प्रदेश में ऐसी 8 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सीएम ने कहा कि अब किसी भी हाल में चीनी मांझे से होने वाली मौत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

पुलिस को दिए आदेश

– प्रदेश के सभी जिलों में सघन छापेमारी अभियान चलाना

– अवैध कारोबार में शामिल नेटवर्क की पहचान करना

– दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजना

– पूरे प्रदेश में चीनी मांझे की जब्ती के लिए लगातार अभियान

– मुख्यमंत्री ने यह कदम लोगों की जान को बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related