Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

मेघालय में कोयले की खदान में हुआ भीषण विस्फोट, 10 मजदूरों की हुई मौत

Date:

 

 

नेशनल : मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में गुरुवार (5 फरवरी 2026) को हुए भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह धमाका इतना जोरदार था कि खदान के भीतर काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

सामने आई जानकारी के अनुसार, ताशखाई की इस खदान में मजदूर रोजाना की तरह खुदाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। आशंका जताई जा रही है कि धमाका खदान के भीतर गैस रिसाव या विस्फोटक सामग्री के गलत इस्तेमाल के कारण हुआ हो सकता है।

 

शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाले अधिकांश मजदूर असम के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान असम के कटिगारा क्षेत्र के बिहारा गांव के निवासी के रूप में हुई है। मेघालय पुलिस और बचाव दल मलबे में फंसे अन्य संभावित मजदूरों की तलाश में जुटे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related