Sunday, November 29, 2026
Sunday, November 29, 2026

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; पहाड़ों में पारा माइनस में

Date:

राजस्थान का फतेहपुर शनिवार को देश के सबसे ठंडे इलाकों में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पहलगाम सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान गिरकर माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और बदायूं समेत करीब 30 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उत्तर रेलवे ने 25 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि पूर्व मध्य रेलवे ने 28 फरवरी तक 20 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में ठंड बढ़ गई है और कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related