Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

हथियारबंद चरमपंथियों का दो गांवों पर भीषण हमला, कम से कम 162 लोगों को उतारा मौत के घाट

Date:

 

 

इंटरनेशनल — पश्चिमी नाइजीरिया में हथियारबंद चरमपंथियों ने मंगलवार शाम दो गांवों पर भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई। यह हाल के महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है। यह जानकारी स्थानीय सांसद मोहम्मद उमर बायो ने बुधवार को दी।

 

यह हमला क्वारा राज्य के दो गांवों वोरों (Woro) और नुकु (Nuku) में हुआ। सांसद मोहम्मद उमर बायो ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह हमला लाकुरावा (Lakurawa) नामक सशस्त्र समूह ने किया, जो इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़ा हुआ बताया जाता है।

 

रेड क्रॉस के एक अधिकारी आयोडेजी इमैनुएल बाबाोमो ने पहले बताया था कि कई दर्जन लोग मारे गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रेड क्रॉस अब तक प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पाया है, क्योंकि ये इलाके बहुत दूरदराज में हैं। राज्य की राजधानी से करीब 8 घंटे की दूरी पर और बेनिन की सीमा के पास स्थित हैं।

 

क्वारा राज्य के गवर्नर अब्दुलरहमान अब्दुलरज़ाक ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस हमले की निंदा की। उन्होंने इसे आतंकवादी समूहों की हताशा का कायरतापूर्ण प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला राज्य में चल रहे सैन्य अभियानों के जवाब में किया गया हो सकता है, लेकिन उन्होंने मरने वालों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई। राज्य पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related