Friday, June 19, 2026
Friday, June 19, 2026

सीरिया: चर्च में प्रार्थना के बीच फटा बम, आत्मघाती हमले में 22 की मौत

Date:

 

इंटरनेशनल — सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक दिल दहला देने वाला आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब एक हमलावर ने लोगों से भरे मार एलियास चर्च में प्रार्थना के दौरान खुद को उड़ा लिया। दमिश्क के बाहरी इलाके में स्थित द्वेइला में हुए इस विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं।

यह हमला ऐसे क्षेत्र में हुआ है जिसे सीरियाई शासन का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। सीरिया के सरकारी मीडिया ने इस घटना को कायरतापूर्ण आतंकी हमला करार दिया है। हालाँकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है जिससे इसके पीछे के इरादों पर सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related