Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

पंजाब उपचुनाव में AAP की जीत:10637 वोटों से कांग्रेस को हराया

Date:

लुधियाना—पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज कर ली है। AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वर्कर जश्न मना रहे हैं। अब रोड शो की तैयारी है।
वहीं, दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल रहा। ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। इसके बाद EVM से वोटों की गिनती हुई।
AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कम हुई। तीनों राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।
इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया। इस सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव हुआ।
संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद हैं। अब विधायक बनने के बाद उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। ऐसे में चर्चा है कि उनकी जगह AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...