Friday, June 19, 2026
Friday, June 19, 2026

पंजाब उपचुनाव में AAP की जीत तय:लीड 8000 पार

Date:

लुधियाना–पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। 14 राउंड में से 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की लीड 8 हजार पार हो गई है। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वर्कर ढोल की थाप पर नाच रहे हैं।
वहीं, दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल है।
ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं।
AAP की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कम हुई। तीनों राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में AAP की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related