Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

पंजाब की सियासत में हलचल! 3 बड़े नेताओं के इस्तीफे मंजूर

Date:

 

चंडीगढ़ : लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों के बाद पंजाब की सियासत में हलचल और तेज हो गई है। चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिन्हें कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है। चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, पार्टी के सह-प्रभारी परगट सिंह और कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
श्री भारत भूषण आशु जी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।इसी तरह श्री परगट सिंह जी और श्री कुशलदीप ढिल्लों जी ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फ़ैसला किया है।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि इन तीनों नेताओं के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इन नेताओं द्वारा अपने-अपने पदों पर रहते हुए निभाई गई सेवाओं की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...