Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्या

Date:

हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। उसने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया है। इस बात का खुलासा मेघालय DGP ने किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

वहीं, मेघालय के CM कोनराड संगमा ने X पोस्ट में जानकारी दी कि वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। फिलहाल एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।

इधर, सोनम के पिता ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है कि उनकी बेटी ने अपने पति की हत्या कराई होगी। उनका कहना है कि मेरी बेटी बेगुनाह है। मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है।
सोनम के पिता देवी सिंह बोले- शिलांग पुलिस झूठ बोल रही है। वह इस मामले में फंसने वाली है इसलिए ऐसा कर रही है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है। मेरी बेटी 25 साल की है, कोई 10 साल की नहीं।

उन्होंने कहा- सोनम मिल गई। खुशी भी है लेकिन बच्चा चला गया, इस बात का दुख है। जितनी खुशी है, उससे कहीं ज्यादा दुख है।

देवी सिंह ने कहा- वहां की पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। सोनम किस हालत में ढाबे तक पहुंची, ये हमें नहीं पता। वहां ढाबे वाले से फोन लेकर उसने अपने भाई को फोन किया, तभी हमें इसकी जानकारी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...