Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पाकिस्तान गुरुधामों के लिए नहीं जाएगा सिख जत्था:भारत-पाक विवाद को लेकर SGPC का फैसला

Date:

अमृतसर—भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा तनाव को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों की यात्रा पर हर साल जत्था रवाना होता था। इस साल ये यात्रा 29 जून को लाहौर के लिए रवाना होनी थी।
SGPC ने कहा कि मौजूदा हालात में यह निर्णय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इस यात्रा के लिए पहले ही 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था और अपने पासपोर्ट एसजीपीसी के पास वीजा संबंधित कार्रवाई के लिए भेजे थे।
इस बीच, SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की उस हरकत की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने एक सिख युवक पर चप्पल फेंकी थी। ये चप्पल सिख युवक की पगड़ी पर जा लगी। धामी ने इसे सिख भावनाओं के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...