Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

लुधियाना उपचुनाव को लेकर SAD की मीटिंग आज

Date:

पंजाब के लुधियाना पश्चिम में होने वाले उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल अपना उम्मीदवार उतारेगा। इसको लेकर आज चंडीगढ़ में लुधियाना के सभी हलके इंचार्जों और सीनियर नेताओं की मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग सुबह 11 बजे पार्टी ऑफिस में होगी। इस दौरान चुनाव को लेकर सारी रणनीति तैयार की जाएगी। हालांकि, पार्टी का साफ कहना है कि लुधियाना चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी।

विधायक की मौत के बाद सीट हुई थी खाली

पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की खुद की बंदूक से गोली चलने से जनवरी माह में मौत हो गई थी। इसके बाद पंजाब विधानसभा ने इस सीट को खाली घोषित कर निर्वाचन आयोग को जानकारी भेज दी थी। माना जा रहा है कि सीट खाली होने के बाद छह महीने के भीतर चुनाव करवाना जरूरी है।

ऐसे में साफ है कि जुलाई से पहले चुनाव होंगे। अभी तक निर्वाचन आयोग ने लुधियाना चुनाव घोषित नहीं किए हैं। लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...