Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

जयपुर में इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने किया सुसाइड ,मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

Date:

 

जयपुर—जयपुर में एक इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह कमरे में चद्दर के फंदे से लटके मिले। चित्रकूट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से सुसाइड करने की बात लिखी है।

 

SHO (चित्रकूट) प्रभु सिंह ने बताया- उदयपुर के टीजर टाउन निवासी अजय अरोड़ा (45) पुत्र ओमप्रकाश ने सुसाइड किया है। वह आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में रीजनल हेड थे। करीब एक साल पहले उनका ट्रांसफर जयपुर हो गया था। उदयपुर में अपनी पत्नी व बेटी को छोड़कर वह जयपुर के चित्रकूट नगर में सेक्टर-9 में रह रहे थे।

 

गुरुवार शाम को अजय ने अपने घर में चद्दर का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसी के किसी काम से घर जाने पर अजय के सुसाइड का पता चला। शाम करीब 6 बजे चित्रकूट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत जुटाकर फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

 

मृतक के पास मिला सुसाइड नोट

मृतक अजय ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस को मृतक का लिखा एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अजय ने लिखा- मेरे सुसाइड करने में मरे माता-पिता किसी का कोई कसूर नहीं है। अपनी इच्छा से सुसाइड कर रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...