Saturday, November 21, 2026
Saturday, November 21, 2026

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अलग-अलग उतर सकते हैं अकाली दल-BJP, दोनों पार्टियों ने तेज की तैयारियां

Date:

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की चर्चाएं लगातार जारी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों में चुनाव की घोषणा के बाद दोनों पार्टियों ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

पहले राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि यदि पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होता है तो दोनों पार्टियां चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव भी मिलकर लड़ सकती हैं। लेकिन मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों दल चंडीगढ़ में अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

भाजपा ने शहर के सभी 35 वार्डों में अपने संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने भी चुनावी रणनीति तैयार करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने के लिए सात सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है।

जनता के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी अकाली दल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए बनाई गई सात सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी शहर की प्रमुख समस्याओं और लोगों की जरूरतों पर विचार करेगी। इसके आधार पर पार्टी अपना चुनावी एजेंडा और रणनीति तैयार करेगी।

चंडीगढ़ अकाली दल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। उन्होंने बताया कि कमेटी में एडवोकेट अमरजीत सिंह गुजराल, लाइव सिंह, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, जबरजंग सिंह, राजीव तुली और अशोक शर्मा को शामिल किया गया है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यदि पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में दोनों पार्टियों के अलग-अलग मैदान में उतरने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related