Wednesday, October 21, 2026
Wednesday, October 21, 2026

पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस: स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब CM भगवंत मान आज (20 मार्च) सुबह साढ़े नौ बजे अपनी रिहायश पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह सरकार द्वारा चार साल में किए गए कामों को बताएंगे।

 

उनके साथ सेहत मंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं, राज्य सरकार की नई योजनाओं के बारे में भी बताएंगे। CM ने कहा कि अब सारे विभागों द्वारा उनका रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा।

पानी के रखवालों ने पानी नहीं संभाला

18 मार्च को CM ने अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल बताने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का सिलसिला शुरू किया था। पहली प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने सिंचाई विभाग व कृषि विभाग में किए कामों के बारे में बताया था।

 

इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी जुबानी हमले किए थे। CM ने कहा था कि जो खुद को पानी के रक्षक कहते थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में पानी नहीं संभाला और जिन पर बाणी की जिम्मेदारी थी उन्होंने बाणी को रोल दिया।

राजस्थान से रॉयल्टी का इश्यू उठाया

इसी प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा था कि 1960 के बाद से राजस्थान ने पानी के बदले रॉयल्टी नहीं दी। यह 1.44 करोड़ लाख बनती है। हालांकि, पहले पानी का भुगतान होता रहा है।

1920 से यह सिस्टम चल रहा था। हमने इस मामले में राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है। वहीं, मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...