Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं ,परिवार के साथ आश्रम पहुंचीं

Date:

 

मथुरा—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

 

प्रेमानंद जी ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति का आश्रम के सेवादारों ने माला और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने संत को जन्मदिन की बधाई दी। प्रेमानंदजी का गुरुवार को जन्मदिन था।

 

राष्ट्रपति यूपी के तीन दिन के दौरे पर हैं। आज दूसरे दिन वह बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम पहुंचेंगी और हनुमान जी के दर्शन करेंगी। वहां से रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल जाएंगी और पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दूसरा मथुरा दौरा है। इससे पहले वह पिछले साल 25 सितंबर को यहां आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related