Saturday, November 21, 2026
Saturday, November 21, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट, दिन में 30 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; रातें रहेंगी ठंडी

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 26 नवंबर तक पूरे पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों पंजाब और चंडीगढ़ में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात के समय पारा गिरकर 7 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।

फरीदकोट में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन और रात के तापमान में 21.4 डिग्री का अंतर दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, लुधियाना और बठिंडा में भी दिन-रात के तापमान में 20.6 डिग्री का अंतर देखने को मिला।

चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। इसी तरह मोहाली में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम के इस बदलते मिजाज के चलते दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सुबह और देर रात घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related