Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

जालंधर में पुलिस का हाथ छुड़वाकर भागा कैदी

Date:

पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल से थाना जीआरपी की पुलिस की कस्टडी से एक कैदी भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र मंगा निवासी बस्ती सैदपुर, तलवंडी, जिला कपूरथला के खिलाफ बीएनएस 262 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के बयानों पर दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि साल 2022 में थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 और 201 के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। कल यानी शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए थाना जीआरपी के पुलिस अधिकारी आए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...