Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

बरनाला में पानी की टंकी पर चढ़ा उम्मीदवार:सरपंची का नामांकन रद्द होने से नाराज

Date:

पंजाब के बरनाला में सरपंची उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज होने के विरोध में पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला शैहणा ब्लॉक के चीमा गांव का है, जहां सरपंची उम्मीदवार निरंजन सिंह टंकी पर चढ़ा हुआ है। उसके समर्थक टंकी के नीचे सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी निरंजन सिंह ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी सरबजीत कौर ने सरपंची के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। विपक्षी उम्मीदवार के राजनीतिक प्रभाव के कारण उनके नामांकन पत्र को शैहना ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य अधिकारियों ने खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि उनका नामांकन रद्द करने के लिए पंचायत की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने इस संबंध में बाकायदा हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने मांग की कि उनका खारिज किया गया नामांकन पत्र बहाल कर उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related