Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

बंगाल में 10 साल की बच्ची से रेप-मर्डर का आरोप:CCTV में आरोपी साइकिल पर दिखा

Date:

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के जयनगर में 10 साल की बच्ची की मौत मामले में आरोपी का एक CCTV फुटेज सामने आया है। घटना से पहले आरोपी को एक दुकान में देखा गया।

CCTV फुटेज में 19 साल का आरोपी गुलाबी शर्ट पहने हुए दिखा, जो दुकान से बाहर निकलकर साइकिल पर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि वह साइकिल पर ही नाबालिग को अपने साथ लेकर गया था।

पीड़ित की एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी और पीड़ित को साइकिल पर देखा था। इसी के बाद पुलिस को हत्यारे की पहचान करने और उसे पकड़ने में मदद मिली थी।

दरअसल, जयनगर के कृपाखाली इलाके के कुलटाली थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने 5 अक्टूबर को बच्ची का शव बरामद किया था। वह चौथी क्लास की छात्रा थी। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया। घटना के विरोध में भीड़ ने महिस्मारी पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related