Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब के 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट:सामान्य से 5 डिग्री अधिक औसत तापमान,

Date:

पंजाब में आज भीषण गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आज भी हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है। लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को पटियाला पीएसपीसीएल द्वारा जारी एक बयान में दावा किया गया कि अभी तक बिजली की खपत साढ़े 16 हजार मेगावाट पार कर चुकी है। ये खपत इस माह के आखिरी तक 17 हजार मेगावाट पार कर जाएगी। ये अब तक की सबसे बिजली खपत किए जाने का डेटा है।

पंजाब के कई इलाकों में आज बिजली की कटौती भी रहेगी। हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि हमारे पास 17 हजार मेगावाट तक बिजली सप्लाई करने की क्षमता है और हम हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ में भी तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related