Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

दिल्ली में अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट

Date:

दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया। घटना 20 फरवरी की है, जानकारी अब सामने आई है। दरअसल पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों ने नॉर्थईस्ट की महिलाओं को ‘मोमो’ कहा।

यही नहीं एक आरोपी महिला ने पीड़ितों को धंधेवाली भी कहा और मसाज पार्लर चलाने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला कहती है कि, उसका पति कितना जवान है अगर ये जानना है तो मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जा।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उधर मेघालय के सीएम के संगमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related