Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने श्री गुरु तेग बहादर जी की 350वीं शताब्दी मनाने संबंधी सुझाव लेने के लिए भाई बलदीप सिंह जी और बीबी नवप्रीत कौर से की बैठक

Date:

 

चंडीगढ़, 26 जून 2025:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु तेग बहादर जी की 350वीं शताब्दी मनाने के संबंध में सुझाव लेने हेतु सैन फ्रांसिस्को से आईं बीबी नवप्रीत कौर और भाई बलदीप सिंह जी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीबी नवप्रीत कौर ने ‘गावनी’ शीर्षक से एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए विभिन्न देशों की 31 महिला रागियों द्वारा 31 रागों का गायन किया जाएगा।

धार्मिक स्वतंत्रता, विविधता और मानव गरिमा के लिए गुरु साहिब की बेमिसाल कुर्बानी विश्व नागरिकों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

इस मुलाकात के दौरान बीबी नवप्रीत कौर ने बताया कि ये 31 महिला रागियां भारत के 9 विभिन्न शहरों और पंजाब के 7 अलग-अलग शहरों में गुरु कीर्तन करेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से लोग गुरबाणी के उन शब्दों से जुड़ेंगे जो शाश्वत आनंद प्रदान करते हैं और इस शताब्दी वर्ष में गुरु साहिब की विरासत का प्रचार-प्रसार करेंगे। बैठक में मिस सोफिया कौर भी उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...