Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव:वोटिंग खत्म, 8 उम्मीदवार मैदान में रहे, थोड़ी देर बाद काउंटिंग

Date:

चंडीगढ़ -चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में भारी बारिश के बीच आज छात्रसंघ के कई पदों के लिए चुनाव हुए। हजारों छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रेजिडेंट पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में रहे। कैंपस का माहौल राजनीतिक रंग में डूबा रहा।

सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी को पुलिस छावनी बना दिया गया था। कैंपस में 11 डीएसपी, 10 एसएचओ, 10 इंस्पेक्टर, 9 चौकी इंचार्ज और 988 पुलिसकर्मी तैनात रहे। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती रहीं। हालांकि, गेट पर तैनात पुलिस बल के कारण आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही और लोग फंसे रहे।

कैंपस में दिनभर छात्र नेता छाता लेकर विभागों के बाहर खड़े होकर वोट मांगते नजर आए। चूंकि पंजाब यूनिवर्सिटी को चुनाव के समय संवेदनशील माना जाता है, इसलिए प्रशासन और छात्र संगठन दोनों ही पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related