Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

चंडीगढ़ सुखना लेक का जलस्तर डेंजर लेवल पर:फ्लड गेट खुले

Date:

चंडीगढ़—-चंडीगढ़ में आज (3 सितंबर) सुबह से तेज बारिश हो रही है। सुखना लेक का जलस्तर (1162 फीट) खतरे के निशान से ऊपर है। यहां सुबह 7 बजे से ही फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल बंद करवा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव के कारण कुछ रास्तों पर यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिण मार्ग (धनास), ISBT-43 के पीछे वाली सड़क, दक्षिण मार्ग (सेक्टर-23D), मखन माजरा, सेक्टर 10/11 डिवाइडिंग रोड (सेक्टर-10 के पास), और सेक्टर-15A और 15B शामिल हैं। लोगों को कहा गया है कि इन मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related